Israel PM Benjamin Netanyahu meets CEO's of leading Indian companies. Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu attended a meeting with CEO’s of leading Indian companies in Mumbai on Thursday. Netanyahu interacted with business leaders at the iconic Taj hotel overlooking the Arabia Sea. This will be followed by his address to the India-Israel Business Summit, also at the same venue.
भारत दौरे पर आए इजरायल के प्रधानमंत्री आज मुंबई में थे.. इस दौरान उन्होंने मुंबई में नाश्ते पर भारतीय उद्योगपतियों और सीईओ से मुलाकात की... इजरायली प्रधानमंत्री ने सीईओ से कहा की भविष्य उनका होता है जो नवीनता को अपनाते हैं... भारत और इजरायल की भागीदारी करिश्मे कर रही है... नेतन्याहू ने ये मुलाकात अरब सुमुद्र के नजदीक ताज होटल में की... छह दिवसीय भारत यात्रा पर आए इजरायल के प्रधानपमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को मुंबई में भारतीय सीईओ से मुलाकात की... इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य उसी का है, जो इनोवेट करेंगे हम केवल आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं.... पीएम नेतन्याहू बुधवार देर रात पत्नी सारा के साथ मुंबई पहुंच गए... एयरपोर्ट पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया.... वे यहां होटल ताज में ठहरे हैं... इससे पहले, नेतन्याहू बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे थे.... नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने आठ किलोमीटर लंबा रोड शो किया था... इजरायली पीएम ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में बापू को श्रद्धांजलि दी थी और बापू का चरखा भी चलाया था। इसके बाद उन्होंने मोदी के साथ पतंग भी उड़ाई थी...