राज्य में सख्त सुरक्षा के बीच नगर निकायों के प्रथम चरण का मतदान रविवार को होगा। प्रथम चरण में पटना जिला के नगर निकायों एवं बरसोई नगर पंचायत को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में स्थित सौ नगर निकायों में मतदान होगा।
कुल 49 लाख 88 हजार 987 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में 13 हजार 27 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।