train-18 successful trial between Delhi to Agra
आगरा। भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन-18 का तीसरा सफलतम ट्रायल दिल्ली से आगरा के बीच हुआ। इस दौरान ट्रेन-18 ने दिल्ली से आगरा का 200 किमी का सफर मात्र 60 मिनट में तय कर लिया। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 176 किमी प्रति घंटा की रही। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर आगरा रेल मंडल के अधिकारियों ने लोको पायलट और संरक्षा आयु्क्त का स्वागत किया।