Surprise Me!

आगरा: SSP ऑफिस के सामने बंदरों के बीच गैंगवार, वीडियो में देखिए

2019-01-15 1 Dailymotion

Monkeys fight in front of SSP office in Agra

आगरा। ताजनगरी आगरा में बन्दरों का आतंक कोई नया नहीं है। यहां बन्दर रोजाना जनमानस को नुकसान पहुंचा रहे हैं। खाना-छीनना तो बिल्कुल आम बात हो चली है। जिला मुख्यालय पर बन्दरों का ऐसा ही आतंक देखने को मिला है।

बन्दरों ने यहां एसएसपी आफिस के बाहर गैंगवार कर दी। बन्दरों की गैंगवार से वहां आये लोग सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद यहां बन्दरो ने एक सिपाही की गाड़ी में रखा उसका भोजन बर्बाद कर दिया।

सिपाही ने जूठे हो चुके खाने को उन्हीं बन्दरों को दे दिया। बन्दरों का यह आतंक कैमरे में कैद हो गया है। फिलहाल बन्दरों के आतंक से मुक्ति कैसे मिले, इस पर कोई अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।