पाक अधिकृत कश्मीर के बालाकोट में भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक पर सुशील मोदी ने कहा कि अपने शहीदों का हम बदला ले रहे है. इसके लिए किसी को कोई सबूत भी नहीं मांगना चाहिए. देश के पीएम संवेदनशील है. बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. इस एयर स्ट्राइक में आतंकी ठिकानों पर हमला करने वाले मिराज फाइटर प्लेन ने बरेली के त्रिशूल एयरबेस से ही उड़ान भरी थी. (बृजम पाण्डेय की रिपोर्ट)