Surprise Me!

बोरवेल में 120 फीट नीचे गिरा 2 साल का मासूम

2019-06-09 495 Dailymotion

संगरूर/सुनाम (भूपेंद्र सुनामी/टिंका आनंद). संगरूर जिले के भगवानपुरा में 120 की गहराई में बोरवेल में अटके 2 साल के फतेहवीर सिंह के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रविवार को चौथे दिन भी जारी है। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक सुनाम और आसपास के इलाके में हर सरकारी और बड़े निजी अस्पताल में एक कमरा वेंटीलेटर की सुविधा के साथ रिजर्व रखा गया है। आस है तो बस कुछ ही घंटे के अंतराल पर उसे बाहर निकाल लिया जाए और ईश्वर उसकी सांसों की डोर को जोड़े रखें। वह गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे खेलते-खेलते 140 फीट के बोरवेल में जा गिरा था। बोरवेल में पाइप की चौड़ाई कम होने से बच्चा नीचे 120 फीट पर अटक गया था। लगभग 64 घंटे से भी ज्यादा समय से एनडीआरएफ, डेरा प्रेमी और आर्मी कोशिशें कर रही हैं। सलामती के लिए दुआएं भी हो रही हैं।