Surprise Me!

#HumanStory: वो एवरेस्ट जीतने वाली लड़की: -40 डिग्री तापमान था, तभी ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने लगा

2019-06-12 1 Dailymotion

जमा देने वाला तापमान. आहिस्ता-आहिस्ता ऊपर चढ़ रही थी, तभी रस्सी पर कुछ लटका दिखा. वो एक लाश थी. अब अगर मैं ऊपर जा सकती थी तो मुझे उसे छूते हुए गुजरना था. एवरेस्ट पर लाशों के सैकड़ों किस्से सुने थे लेकिन सोचा नहीं था कि मेरा भी इससे सामना हो सकता है. एक तरफ एवरेस्ट था तो दूसरी तरफ मेरा डर.