Surprise Me!

65W सुपर VOOC चार्जर से 30 मिनट में 100% चार्ज हो गया स्मार्टफोन

2019-09-18 137 Dailymotion

ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल मार्केटिंग प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने ओप्पो की 65W सुपर VOOC टेक्नोलॉजी के बारे में बताया है। वीडियो में एक तरफ 65W SuperVOOC और दूसरी तरफ VOOC 3.0 टेक्नोलॉजी से दो फोन को चार्ज करते हुए दिखाया गया है। 65W SuperVOOC टेक्नोलॉजी से फोन महज 30 मिनट में चार्ज हो गया। फोन में 4000mAh की बैटरी थी। ये वीडियो क्लिप 16 सेकंड की है। इसे टाइम लेप्स के जरिए दिखाया गया है।