Surprise Me!

Romila Thapar से JNU के बायोडाटा मांगने पर विवाद

2019-09-20 1 Dailymotion

प्रख्यात इतिहासकार और कई पुरस्कारों से सम्मानित रोमिला थापर  को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  प्रशासन ने बायोडाटा जमा करने को कहा है ताकि यह विचार किया जा सके कि क्या वे जेएनयू में एमेरिटा प्रोफेसर के रूप में जारी रहेंगी या नहीं। इसके बाद विवाद गर्मा गया  थापर ने कहा कि उन्हें जुलाई में पत्र मिला था और उन्होंने इसका जवाब दिया है।
जवाहरलाल नेहरू शिक्षक संघ  ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इतिहासकार रोमिला थापर से प्रोफेसर एमेरिटस पद पर बने रहने के लिए बायोडाटा मांगने के फैसले को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित' बताया। जेएनयूटीए ने कहा कि यह एक ‘जानबूझकर किया गया प्रयास है और उन लोगों को बेइज्जत करना है जो वर्तमान प्रशासन के आलोचक हैं। जेएनयूटीए ने इस कदम की औपचारिक वापसी और थापर के लिए व्यक्तिगत माफी जारी करने की मांग की।

#JNU #RomilaThapar

Visit our Website : http://hindi.webdunia.com/
Like us on Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Follow us on Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/