caa-protest-did-not-take-son-to-hospital-who-died-by-bullet-of-police-in-up
कानपुर। देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के दौरान कई लोगों की मौत हो चुकी है। इन्हीं में से एक थे 30 साल के मोहम्मद रईस। शुक्रवार की शाम रईस के पिता उसे सब्जी के ठेले पर कानपुर स्थित अपने घर लेकर आए। उसके पेट में गोली लगी थी।
बेटे की मौत के बाद रईस की 58 वर्षीय मां किस्मट्टुन निशा ने कहा, 'पूरी रात उसके शरीर से खून बहता रहा। हमने उसके घाव पर कपड़ा बांध दिया। वो हमें पूरी रात बताता रहा कि उसे पुलिस ने गोली मारी है। उसे पेट में गोली मारी गई थी।' रईस को अगले दिन निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। उसके माता-पिता का कहना है कि उसे घर लाने के बाद से वो लोग डरे हुए थे। इसी वजह से उसे समय पर अस्पताल नहीं ले जा सके।