Surprise Me!

Mahatma Gandhi ji | Know the rare facts of "Bapu" । एमपी में छिपे हैं गांधी की हत्या के अनसुलझे रहस्य | TAD

2020-05-19 21 Dailymotion

महात्मा गांधी अपने आदर्शों और अहिंसा के संदेश के चलते दुनियाभर में आज भी एक महान सख्शियत के तौर पर याद किये जाते हैं। गांधी जी के जीवन से जुड़े कई रोचक पहलूं हैं जिसे आप शायद ही जानते हों।
गांधी जी को ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया में भी विशेष ख्याति प्राप्त है। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के महान वैज्ञानिकों में शुमार आइंस्टीन ने कहा था कि कुछ सालों बाद लोग इस बात पर यकीन नहीं करेंगे कि महात्मा गांधी जैसे सख्श कभी भी इस धरती पर हाड़ मांस का शरीर लेकर चलता था।
गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया था लेकिन उन्होंने खुद कभी भी किसी लाभ के पद या किसी अन्य पद को लेने से इनकार कर दिया था। आज हम आपको गांधी जी के बारे में जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों से रूबरू करायेंगे जिनसे आप शायद ही अवगत हों।
1- महात्मा गांधी को पांच बार नोबेल पीस प्राइज के लिए नामांकित किया गया था।
2- अपनी मौत से एक दिन पहले महात्मा गांधी कांग्रेस पार्टी को भंग करने पर विचार कर रहे थे।
3- महात्मा गांधी की अंतिम यात्रा 8 किलोमीटर तक चली थी।
4- गांधी जी को सम्मान देने के लिए एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स गोल चश्मा पहनते थे।
5- महात्मा गांधी हर रोज 18 किलोमीटर पैदल चलते थे। इस लिहाज से गांधी जी पुरी दुनिया के दो चक्कर लगा सकते हैं।
6- गांधी जी नकली दांत लगाते थे, जिसे वह अपने कपड़े में रखते थे।
7- गांधी जी के नाम से भारत में 53 मुख्य मार्ग हैं जबकि विदेशों में 48 सड़के हैं।
8- स्वतंत्रता दिवस की रात गांधी जी नेहरू जी का भाषण सुनने के लिए गांधी जी मौजूद नहीं थे, उस दिन गांधी जी उपवास पर थे।
9- गांधी जी के कपड़ों सहित उनकी कई वस्तुएं आज भी मदुरई के म्युजियम सुरक्षित है
10- अपने पूरे जीवन में गांधी जी ने कभी कोई राजनीति पद नहीं लिया
11- महात्मां गांधी की वजह से चार कॉटिनेंट और 12 देशों में सिविल राइट मूवमेंट शुरु हुआ था।
12- जिस अंग्रेजी सरकार के खिलाफ गांधीजी ने आंदोलन किया उसी अंग्रेजी सरकार ने महात्मा गांधी की मौत 21 साल बाद उनके सम्मान में स्टांप जारी किया था
13- गांधी जी ने बोएर युद्ध में बतौर सैनिक हिस्सा लिया था।
14- महात्मा गांधी ने आइंस्टीन, हिटलर, टॉलस्टॉय सहित कई विख्यात हस्तियों से मुलाकात की थी।
15- गांधी जी ने डरबन, प्रीटोरिा और जॉहिनसबर्ग में फुटबाल क्लब स्थापित करने में मदद की थी, जिनके नाम पैसिव रेसिस्टर्स सॉकर क्लब है।
16- दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी को 15 हजार डॉलर मिलते थे जो आजके तकरीबन 10 लाख रुपए के बराबर है।
खुद को वीर सावरकर का समर्थक बताने वाले डॉ. पंकज फडनीस (आज के 'अभिनव भारत' के संस्थापक) ने सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल कर इस बात पर सवाल उठाया है कि गांधी जी पर तीन गोलियां चलाई गईं थीं। फडनीस का कहना है कि गांधी जी पर चार गोलियां चलाई गई थी। यह चौथी गोली थी, जिसने उनकी जान ली थी।
आईजी को लैब से जवाब मिला कि गोडसे से जब्त की गई पिस्तौल से यह बुलेट मैच नहीं कर रही है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के पास इस लेटर की कॉपी भी है। सवाल यह भी है कि पुलिस को क्यों दूसरी पिस्तौल को भी चेक करने की जरूरत महसूस हुई?

फडनीस ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि यूएस एंबेसी के वाइस कौसुल हार्बर्ट 'टॉम' रेनर को इस केस में गवाह क्यों नहीं बनाया गया, जबकि गोली चलने के बाद गोडसे को