Surprise Me!

पाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग से पहले रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, करीब 100 लोग थे सवार

2020-05-22 395 Dailymotion

पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट में बड़ा प्लेन हादसा हुआ। जहां लैंडिंग से ठीक पहले प्लेन क्रेश होकर मकानों पर जा गिरा। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार विमान लाहौर से कराची जा रहा था, लेकिन कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिर गया। विमान गिरने से कई मकानों में आग लग गई। बताया जा रहा है विमान में लगभग 100 यात्री सवार थे। फ्लाइट A-320, हादसे का शिकार हुई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। एंबुलेंस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। विमान के उतरने से एक मिनट पहले उसका संपर्क टूट गया था और यह हादसा हुआ।