Surprise Me!

सहारनपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और 9 बार सांसद रहे काजी रसीद मसूद का निधन

2020-10-05 6 Dailymotion

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का सोमवार सुबह निधन हो गया। रशीद मसूद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां से ठीक होकर करीब 4 दिन पहले रशीद मसूद सहारनपुर लौट आए थे। सहारनपुर लौटने के बाद रशीद मसूद को फिर से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी, जिसके बाद उन्हें रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार की सुबह फिर रशीद मसूद की तबीयत अचानक बिगड़ गई।