चीन से जारी सीमा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने साफ किया कि देश की सुरक्षा के लिहाज से केंद्र सरकार भारत में टेलीकॉम उपकरण उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की एक सूची तैयार करेगी. जिनसे देश की टेलीकॉम कंपनियां उपकरण खरीद सकेंगी. ऐसे में सरकार के इस फैसले को चीन की कुछ दूरसंचार उपकरण बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध के तौर पर देखा जा रहा है.#Indiachinafaceoff #ChineseTelecomCompany #Huawei