Surprise Me!

मंगल की सतह पर उतरा नासा का Perseverance रोवर, लाल ग्रह पर तलाशेगा प्राचीन जीवन के सबूत

2021-02-19 21 Dailymotion

मंगल ग्रह पर धरती का एक और मेहमान पहुंच गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 18 फरवरी की रात अपने मार्स पर्सिवरेंस रोवर को जेजेरो क्रेटर में सफलतापूर्वक लैंड कराया। इसी के साथ अमेरिका मंगल ग्रह पर सबसे ज्यादा रोवर भेजने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस रोवर को मंगल ग्रह पर भेजने का मकसद है प्राचीन जीवन का पता लगाना। मिट्टी और पत्थरों का सैंपल लेकर धरती पर वापस आना।