डॉक्टरों के प्रोटेस्ट को लेकर डॉ कुमारी रचना ने बताया कि डॉक्टरों का प्रोटेस्ट ऑल इंडिया में चल रहा था लेकिन पेशेंट को देखते हुए बाक़ी स्टेट के प्रोटेस्ट को फ़िलहाल रोक दिया गया। लेकिन हमारा प्रोटेस्ट अभी भी चल रहा है। हम लोग अपनी ड्यूटी पर वापस आकर भी प्रोटेस्ट कर रहे हैं। लेकिन वेस्ट बंगाल के डॉक्टर मजबूर हैं प्रोटेस्ट करने के लिए। अगर स्थिति अभी भी नहीं सुधरती है मतलब हमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो भरोसा दिया गया है जो अभी भी फुलफिल नहीं हो रहा है क्योंकि अभी भी हमें ज़्यादा डेवलपमेंट नहीं दिख रहा है तो हमें बहुत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हो सकता है हमें एक बार फिर से स्ट्राइक पर जाना पड़ सकता है। कल दिल्ली के सीपी में डॉक्टरों का प्रोटेस्ट प्रस्तावित है।
#Kolkata #BengalHorror #Medical #RgKarhospital #GirlCrime #SaveGirls #DoctorsProtest