टोंक, राजस्थान : देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के तेवर अभी भी कम नहीं हुए हैं। नरेश ने खुलेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अधिकारियों को पीटने की धमकियां दी हैं। नरेश मीणा ने कहा, "कानून व्यवस्था बिगड़े तो बिगड़े, जो नहीं सुनते हम उनको ऐसे ही सुधारेंगे...।"
हालांकि टोंक पुलिस ने नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम नरेश मीणा को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर गांव वालों ने हमला कर दिया था और कई पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
#NareshMeena #NareshMeenaSlapsSDM #Tonk #DevliUniyara #ByElections #SDMSlapCase #Rajasthan