Surprise Me!

Udaipur Royal Family के विवाद पर लगा विराम, Vishvaraj Singh Mewar ने किए धूणी दर्शन

2024-11-27 26 Dailymotion

उदयपुर, राजस्थान : मेवाड़ राजघराने में धूणी दर्शन को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहे विवाद का आज पटाक्षेप हो गया है। प्रशासन से चर्चा के बाद महाराज विश्वराज सिंह मेवाड़ शाम करीब 6 बजे सिटी पैलेस पहुंचे और धूणी दर्शन किए। इसके साथ ही राजघराने में चल रहे विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है। 25 नवंबर को विश्वराज सिंह मेवाड़ के राज तिलक के बाद जिस तरह उन्हें सिटी पैलेस में जाने से रोका गया, उसके बाद विवाद इस कदर बढ़ा कि सिटी पैलेस की ओर से पत्थरबाजी की नौबत तक आ गई थी। राजपरिवार में चल रहा विवाद देशभर में चर्चा का विषय बना रहा। विवाद के बाद से ही सिटी पैलेस के दरवाजे बंद थे। प्रशासन ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर सहमति बनाई। इसके बाद आज शाम महाराज विश्वराज सिंह मेवाड़ धूणी दर्शन करने पहुंचे। विश्वराज मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ और लक्ष्यराज के पिता अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला अभी हाई कोर्ट में विचाराधीन है। 40 साल बाद आज विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में एंट्री कर धूणी माता के दर्शन किए हैं।

#Rajasthan #Udaipur #VishwarajSinghMewar #DhuniDarshan #UdaipurRoyalFamily #MewarRoyalFamily