Surprise Me!

Delhi में मेनिफेस्टो बनाने के लिए BJP कर रही है Survey – Vijay Goyal

2024-11-30 6 Dailymotion

दिल्ली – दिल्ली में भाजपा चुनावी घोषणा पत्र बनाने के लिए सर्वे कर रही है । पार्टी लोगों की राय जानना चाहती है कि दिल्ली के लोगों की समस्याएं क्या हैं? भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली के चुनाव आने वाले हैं। दिल्ली का चुनाव किन मुद्दों पर होना चाहिए इस पर हम जनता की राय मांग रहे हैं।उन्होंने कहा कि अभी तक का जो सर्वे हुआ है उसमें जल और सीवर सबसे बड़ी समस्या है। प्रदूषित यमुना और कूड़ा एक बड़ी समस्या है। दिल्ली की जनता अब कह रही है कि मुफ्त की रेवड़ियों से पहले साफ पानी, साफ हवा और पूरी बिजली चाहिए। विजय गोयल ने कहा कि यह अभियान दिल्ली के अलग-अलग भागों में चलेगा। हमारे वालंटियर जाएंगे, लोगों से राय लेंगे ताकि पार्टी अपने मेनिफेस्टो में इन समस्याओं को बता सकें।

#DELHIELECTION #VIJAYGOYAL #BJP #MENIFESTO