Surprise Me!

Bihar के अस्पतालों और स्कूल के कपड़े बना रही हैं जीविका दीदियां

2025-01-22 6 Dailymotion

शेखपुरा ( बिहार ) - बिहार के शेखपुरा जिले की जीविका दीदियां अब अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए ड्रेस का निर्माण कर रही हैं। जीविका दीदियों द्वारा बनाए कपड़ों का बिहार के विभिन्न जिलों में निर्यात शुरू हो गया है। शेखपुरा जीविका के जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन ने बताया कि जीविका की राज्य इकाई के सहयोग से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए ड्रेस का निर्माण कार्य शेखपुरा जिले के सिलाई इकाई को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि बिहार के तीन जिले जैसे लखीसराय, मुंगेर और गोपालगंज के सदर अस्पतालों में आपूर्ति की जा रही है जबकि 7 जिलों में संचालित अनुसूचित जाति और जनजाति बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए भी वस्त्र निर्माण किया जा रहा है। इसमें जमुई, लखीसराय, मुंगेर, नवादा, नालंदा, बांका और शेखपुरा के 13 विद्यालय शामिल हैं। सूती वस्त्रों के निर्माण के साथ-साथ सूती कपड़े की थैली, महिला-पुरुष और बच्चों के कपड़ों की सिलाई बड़े पैमाने पर की जाती है। इस इकाई में अलग-अलग प्रकार के 60 से ज्यादा सिलाई मशीनों से प्रशिक्षण और सिलाई का काम किया जाता है। यहां 40 से 45 महिला को रोजगार मिला हुआ है। इस सिलाई यूनिट की सचिव लक्ष्मी देवी ने बताया कि यहां 2 साल पहले सिलाई घर की स्थापना की गई थी। शुरुआत में काम धीमा था लेकिन अब बड़ी संख्या में वस्त्र निर्माण का आर्डर मिलने लगा है।

#BIHAR #JIVIKA #HOSPITAL #ROJGAR