Surprise Me!

1,200 मीटर लंबा और 8.4 मीटर चौड़ा दो लेन का फ्लाईओवर दिसम्बर 2024 में बनकर होना ​था तैयार...

2025-03-10 76 Dailymotion

चेन्नई के साउथ उस्मान रोड और सीआईटी नगर प्रथम मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लम्बित होता जा रहा है। यह फ्लाईओवर स्टील के खंभों पर बन रहा है। अधिकारियों की मानें तो अब तक लगभग 80% काम पूरा हुआ है। 1,200 मीटर लंबा और 8.4 मीटर चौड़ा यह दो लेन का पुल मौजूदा साउथ उस्मान रोड फ्लाईओवर रैंप को सीआईटी नगर प्रथम मुख्य मार्ग से जोड़ेगा। व्यस्त शॉपिंग क्षेत्र के दुकानदार इस व्यस्त इलाके में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम पूरा करने का आग्रह कर रहे हैं। मूल योजना के तहत विकास कार्य दिसम्बर 2024 में ही पूरा हो जाना चाहिए था।