Surprise Me!

Sandeep Dixit ने Sheila Dikshit के जन्मदिन पर किया उनको याद

2025-03-31 17 Dailymotion

दिल्ली – आज दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके बेटे संदीप दीक्षित और उनकी बेटी लतिका ने उनको नमन किया। इस दौरान उनके घर पर लोग पहुंच कर शीला दीक्षित को नमन कर रहे हैं। शीला दीक्षित की बेटी लतिका ने कहा कि हम यहां अपनी अच्छी यादें साझा करने आते हैं। हमें खुशी है कि दिल्ली वालों ने उन्हें 15 साल दिल्ली की सेवा का मौका दिया। वो आज भी दिल्ली के लोगों के दिल में रहती हैं। इससे मुझे बहुत खुशी होती है। दिल्ली के विकास को लेकर उनसे बातचीत के किसी याद को लेकर उन्होंने कहा कि वो हमेशा लोगों से बात करती थीं दिल्ली की कमियों के बारे में। वो मुझसे भी पूछती थीं। वो सबकी सुनती थीं। वहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि आज दिल्ली के बहुत से लोग उनको याद करते हैं। हम तो ये मानते हैं कि वो पूरे दिल्ली की मां रही हैं। उनका विकास, काम, निष्ठा और त्याग याद आता है। दिल्ली की यादों में तो शीला जी हमेशा रहेंगी। हम लोगों से भी बड़ी परियोजनाओं को लेकर बात करती थीं।

#SHEILADIXIT #SANDEEPDIXIT #LATIKA #DELHI