संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के अंतिम परिणाम घोषित किए। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और विभिन्न समूह 'ए' और समूह 'बी' केंद्रीय सेवाओं में नियुक्तियों के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 58th रैंक हासिल करने वाले भोपाल के Kshitij Sharma ने बताया उनकी सक्सेस में मां ने सबसे बड़ा रोल निभाया।