Hindi news - भारत में नए क्रिएटर्स को बाज़ार से जोड़ने और प्रोत्साहित करने के लिए 'Waves' जैसे इनिशिएटिव पर बल दिया जा रहा है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ते भारत में ग्लोबल फिनटेक अडॉप्शन रेट नंबर वन है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है। भारत की सांस्कृतिक विरासत और स्टोरीटेलिंग की क्षमता पर जोर देते हुए कहा गया, "यही समय है सही समय है। ये क्रिएट इन इंडिया क्रिएट फॉर द वर्ल्ड का सही समय है।"