Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, - जोधपुर, जालोर, जैसलमेर, बाड़मेर में चलेगी लू !

2025-05-26 225 Dailymotion

राजस्थान में नौतपा का आज दूसरा दिन है। इस बीच मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं कई जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी जयपुर सहित 9 जिलों में आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।