बॉलीवुड में 'बेबो' के नाम से फेमस, एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 45वा जन्मदिन मना रहीं हैं। करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। वे बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। करीना ने न केवल अपने दादा राज कपूर की विरासत को आगे बढ़ाया, बल्कि बॉलीवुड में खुद की एक अलग पहचान भी बनाई है। करीना कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत जे पी दत्ता की फ़िल्म 'रिफ़्यूजी' से की थी। 'जब वी मेट' फिल्म के लिए उनको बेस्ट ऐक्ट्रेस और 'वी आर फैमिली' फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। करीना अपने करियर में कई सुपरहिट हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद करीना कपूर ने अक्टूबर 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी कर ली थी। दिसंबर 2016 में उनके पहले बेटे तैमूर और फरवरी 2021 को दूसरे बेटे जहांगीर अली खान उर्फ जेह का जन्म हुआ।
#KareenaKapoor #Bebo #BollywoodQueen #IndianActress #KapoorFamily #SaifAliKhan #TaimurAliKhan #JehAliKhan #HappyBirthdayBebo #KareenaTurns45 #JabWeMet #Pooh #K3G #Refugee #BollywoodIcon #SuperstarBebo #EvergreenBeauty #FashionIcon #BlockbusterQueen #ActingLegend #25YearsOfKareena #BeboForever #ians