Surprise Me!

अयोध्या दीपोत्सव में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख दीपों से जगमगाया सरयू तट

2025-10-20 13 Dailymotion

अयोध्या दीपोत्सव में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड, 26 लाख दीपों से जगमगाया सरयू तट

अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान दो विश्व रिकॉर्ड बन गए। दीपावली से एक दिन पहले सरयू तट पर 26,17,215 दीप जलाकर अनोखी रौशनी बिखेरी गई। साथ ही 2,100 वेदाचार्यों ने महाआरती कर नया रिकॉर्ड कायम किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर में दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। राम की पैड़ी समेत 56 घाट दीपों की रोशनी से नहाले गए, जहां लेजर लाइट शो और ड्रोन ने भी मनमोहक नजारा पेश किया। दीपोत्सव की शुरुआत 2017 में हुई थी, तब 1.71 लाख दीप जलाए गए थे, जो अब 15 गुना बढ़ चुके हैं।