Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में रात में बढ़ा हल्की सर्दी का जोर, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंडक

2025-10-24 314 Dailymotion

राजधानी जयपुर में दीपावली के बाद अब धीरे-धीरे हल्की सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। बीती रात लोगों को गुलाबी नगर में हल्की सर्दी महसूस हुई। वहीं अलसुबह घर से निकलने वाले लोगों को भी सर्दी का अहसास हुआ। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के रात के तापमान में गिरावट महसूस हुई है। विशेषकर पूर्वी संभाग, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों व सरहदी जिले श्रीगंगानगर में रात के तापमान में गिरावट महसूस हुई है।