Surprise Me!

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी! CM साय बोले- 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प, राष्ट्रपति होंगे कार्यक्रम में आमंत्रित

2025-10-30 7,112 Dailymotion

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। इस दिन का उद्देश्य आदिवासी समुदाय का सम्मान करना और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में बिरसा मुंडा के योगदान को याद करना है। समारोह की योजना बनाने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय एसटी मोर्चा के नेताओं, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, भारत के राष्ट्रपति को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।