Surprise Me!

Pakistan coup Inside Story : PM Shehbaz Sharif की CDFA bill से दूरी, Asim Munir की पूरी तैयारी

2025-12-02 3 Dailymotion

पाकिस्तान की सत्ता के गलियारों में इन दिनों एक ऐसा खेल चल रहा है…जिसके नियम किसी को नहीं पता… और दांव पूरा देश है। सिर्फ एक दस्तावेज़ है जो अगर आज साइन हो गया तो पाकिस्तान का भविष्य बदल जाएगा...और अगर नहीं हुआ…तो शायद राजधानी इस्लामाबाद की खामोशी को एक आवाज़ तोड़ देगी...तख़्तापलट की...आज पाकिस्तान दोराहे पर खड़ा है। एक तरफ फ़ील्ड मार्शल असीम मुनीर… पाकिस्तान सरकार ने एक ऐसा बिल पास कर दिया है, जो इतिहास में पहली बार एक सुपर-पावरफ़ुल सैन्य पद बनाता है—चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेन्स फ़ोर्सेज़। इस पद के पास होगी—सेना,नौसेना, वायुसेना तीनों की एकीकृत कमान। और सबसे बड़ी बात—इस पद की शक्तियाँ पाकिस्तान में अब तक किसी भी सैन्य अधिकारी को नहीं मिलीं। लेकिन संकट यहीं है…क्योंकि इस पद के लिए चुने गए फ़ील्ड मार्शल असीम मुनीर बिना अंतिम हस्ताक्षर के ही इस भूमिका में काम करना शुरू कर चुके हैं। इतना ही नहीं सैनिक रैंकों में भ्रम है…कमांड चेन धुंधली है…और पूरे पाकिस्तान में सवाल है कि असली सत्ता किसके हाथ में है?

#pakistannews #takhtapalt #imrankhan #PakistanCrisis #PakistanArmy #AsimMunir #ShehbazSharif #PakistanCoup
#PakistanPolitics #MilitaryCoup #PakistanNews #OneindiaHindi #BreakingNews

~HT.96~