Surprise Me!

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में तीखी सर्दी का दौर शुरू, आज सवेरे हुई लोगों को गलन महसूस

2025-12-06 89 Dailymotion

राजधानी जयपुर में आज सवेरे सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। आज सवेरे सर्दी के चलते लोग ठिठुरते हुए नजर आए। लोगों को गलन महसूस हुई। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई तापमान में रात व दिन के पारे में गिरावट महसूस हुई। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, मेवाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, सरहदी जिलों व रेगिस्तानी जिलों में रात के पारे में गिरावट महसूस हुई। कई जिलों में कोहरा भी छाने लगा है।