Lok Sabha Hungama: लोकसभा के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) में आज ई-सिगरेट (E-Cigarette) को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद ने सदन के भीतर ई-सिगरेट पी। उन्होंने यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि संसद देश की गरिमा का प्रतीक है और यहां इस तरह का व्यवहार किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अनुराग ठाकुर की आपत्ति के बाद सदन में माहौल गरमा गया और कई सांसद इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। इसी बीच, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने मामले पर गंभीरता से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि यदि किसी सांसद द्वारा सदन में ई-सिगरेट पीने की घटना पाई गई या इसका कोई प्रमाण सामने आया, तो नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद के चलते सदन की कार्यवाही कुछ देर प्रभावित रही और यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बना हुआ है।
#parliamentwintersession #anuragthakur #ecigarette #loksabha #ombirla #sir #parliamentsession
Also Read
IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के पीछे क्या है मजबूरी? पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आया बड़ा बयान :: https://hindi.oneindia.com/news/sports/cricket/ind-vs-pak-why-is-india-compelled-to-play-against-pakistan-in-asia-cup-anurag-thakur-told-reason-1384923.html?ref=DMDesc
Vice President Election: अनुराग ठाकुर का दावा, 'इंडिया अलायंस के सांसद कर रहे सीपी राधाकृष्णन को वोट' :: https://hindi.oneindia.com/news/india/vice-president-election-anurag-thakur-claims-india-alliance-mps-voting-for-cp-radhakrishnan-hindi-1381863.html?ref=DMDesc
Himachal disaster relief : आपदा राहत राशि पर श्वेतपत्र जारी करे सुक्खू सरकार: अनुराग ठाकुर :: https://hindi.oneindia.com/news/india/himachal-disaster-relief-fund-white-paper-sukhu-government-anurag-thakur-1379285.html?ref=DMDesc
~HT.318~PR.89~