बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी फैमिली से जुड़ा एक बेहद प्यारा पल सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर किया है, जिसमें उनके पति करन सिंह ग्रोवर फोटोग्राफर बने हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में बिपाशा अपनी प्यारी सी 'बेस्टी' बेटी देवी के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में डॉटर देवी आराम से बिपाशा की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं और सर्दियों की हल्की धूप बिपाशा के चेहरे पर सुनहरी चमक बिखेर रही है। फैंस उनके इस प्यारे फैमिली मोमेंट पर प्यार बरसाते नजर आए।
बता दें,बिपाशा और करण ने अप्रैल साल 2016 में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में शादी की और कपल ने 12 नवंबर साल 2022 को अपनी बेटी देवी का वेलकम किया।