'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे टीवी सीरियलों से मशहूर हुईं फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना आज अपना 42nd बर्थडे सेलीब्रेट कर रही है। करिश्मा का जन्म 21 दिसंबर साल 1983 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक गुजराती फैमिली में हुआ था। उन्होंने मुंबई केसिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपनी स्टड़ी कम्प्लीट की है। बचपन से ही मॉडिलिंग और एक्टिंग में इंट्रस्ट रखने वालीं करिश्मा तन्ना ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और 17 साल की उम्र में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी डेब्यू किया, जिसने उन्हें घर-घर काफी पहचान दिलाई। बाद में वे रियालिटी शोज जैसे 'बिग बॉस 8' और 'खतरों के खिलाड़ी 10' में पार्टिसिपेट भी किया और 'खतरों के खिलाड़ी 10' की विनर भी बनीं। टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी कदम रखा और ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘गोलू और पप्पू’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही करिश्मा डिजिटल प्लेटफोर्म भी नजर आ रहीं हैं।