राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम साफ नजर आया, लेकिन सर्द हवाओं से सर्दी का जोर गुलाबी नगर में बढ़ गया है। दिन व रात के तापमान में गिरावट से राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में सर्दी का जोर बढ़ा है। आज सवेरे जयपुर में धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के चलते लोगों को गलन महसूस हुई। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में तापमान गिराव है। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों व सरहदी जिलों के तापमान में गिरावट हुई है। साथ ही आज कई जिलों में कोहरा भी छाया रहा।