Surprise Me!

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में सर्दी का जोर बढ़ा, गलन बढ़ने से छूटी लोगों की धूजणी, छाया कोहरा

2026-01-03 146 Dailymotion

गुलाबी नगर जयपुर में आज सर्दी का जोर दिखाई दिया। गलन बढ़ने से लोगों की धूजणी छूटती नजर आई। वहीं आज सवेरे मौसम में हल्का कोहरा भी दिखाई दिया। इसके असर से सूर्य की रोशनी भी मंद रही। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में तापमान गिरावट दर्ज की गई। साथ ही कोहरा छाया रहा। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, मेवाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिस्तानी जिलों व सरहदी जिलों में सर्दी का सितम जोरों पर रहा।