दिल्ली : दिल्ली के मेजर ध्यानचंद्र नेशनल स्टेडियम में शब्दोत्सव 2026 का समापन गया। इस तीन दिवसीय भव्य साहित्यिक उत्सव में कला, साहित्य और सुरों का भव्य संगम देखने को मिला। अभ्युदय भारत थीम पर आधारत इस साहित्य महोत्सव में उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण बना रहा। इन तीन दिनों में करीब 100 वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सांस्कृतिक संध्या में साधो बैंड और फेमस सिंगर हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुतियों पर दर्शक मस्ती में झूमे। भारतीयता संस्कृति और साहित्य का विराट समागम शब्दोत्सव 2026 दिल्लीवासियों को अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव दे गया।