फेमस एक्टर और बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वे कुछ तस्वीरों में कूल एंड क्लासी अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। वहीं दो तस्वीरों में वे दोस्त और एक्टर विशाल जेठवा के साथ नजर आ रहें हैं और स्टाइलिश लुक के साथ कैमरे की और देख रहे हैं। इसके अलावा अपनी एक मिरर सेल्फि शेयर की और साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें वे और उनके दोस्त विशाल जेठवा के साथ गाड़ी में बैठे हुए मोंमेट को रिकॉर्ड कर रहे हैं। बता दें, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने नीरज घायवान की फिल्म 'होमबाउंड' में एक साथ काम किया है। जो 26 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (PSIFF) 2026 में स्क्रीनिंग हो रही है। 'होमबाउंड' में उनके साथ एक एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया है और ऑस्कर 2026 के लिए भी शॉर्टलिस्ट किया गया।