Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में सर्दी का सितम और तेज, घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

2026-01-07 174 Dailymotion

राजधानी जयपुर में आज सवेरे भी घना कोहरा छाया रहा। आज सवेरे दृश्यता कम रहने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। वहीं तापमान में गिरावट से तेज सर्दी महसूस हुई। जयपुर में देर रात से छाए कोहरे से लोग घरों में दुबके रहे। आज सवेेरे लोगों की गुड मार्निंग देर से हुई। मौसम विभाग का कहना कोहरे का सितम आगामी दिनों में जारी रहेगा। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम रहने की वजह से वाहन बहुत धीमी गति से चले। प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल और सरहदी ​जिलों में घना कोहरा छाया रहा।