Surprise Me!

T20 World Cup से पहले बांग्लादेश पर चला ICC का चाबुक, ड्रामा किया खारिज; Bangladesh मैच से बाहर?

2026-01-07 16 Dailymotion

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा विवाद सामने आ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की भारत में अपने वर्ल्ड कप मुकाबले न खेलने की मांग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खारिज कर दिया है। आईसीसी का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई खतरे की चेतावनी नहीं है और टूर्नामेंट के तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

यह मामला जनवरी 2026 में तब गरमाया, जब आईपीएल से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज़ गेंदबाज़ मुस्ताफिज़ुर रहमान को टीम से रिलीज़ कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मुकाबले भारत से बाहर कराने की मांग रखी थी।

वर्चुअल बैठक के बाद आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना ही होगा, अन्यथा उनके मुकाबले फॉरफिट माने जा सकते हैं। इस फैसले के बाद वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट और कूटनीति से जुड़ी बहस और तेज़ हो गई है।

#T20WorldCup2026 #ICC #बांग्लादेशक्रिकेट #भारतीयक्रिकेट #क्रिकेटसमाचार #वर्ल्डकपविवाद

~HT.318~ED.106~