Surprise Me!

एसआईआर के बाद यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में काटे गए 2.89 नाम, ड्राफ्ट जारी के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार!

2026-01-07 2 Dailymotion

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का ड्राफ्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। ड्राफ्ट में बताया गया है कि राज्य में 12.55 करोड़ से ज्यादा योग्य मतदाता हैं, जबकि मौजूदा प्रक्रिया के दौरान करीब 2.89 करोड़ नाम हटा दिए गए हैं। वहीं यूपी में एसआईआर ड्राफ्ट जारी होने के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। जहां एसआईआर वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष नाखुश दिखाई दिया है तो सत्ता पक्ष जारी ड्राफ्ट को लेकर संतुष्ट है।