Surprise Me!

UP SIR Draft Voter List: 3 करोड़ के नाम कटे, 6 फरवरी तक कर लें ये काम, वरना नहीं दे पाएंगे Vote

2026-01-07 69 Dailymotion

UP Voter List 2026 में 2.89 करोड़ लोगों के नाम काट दिए गए हैं! क्या आपका नाम सुरक्षित है? जानिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका और नाम कटने पर उसे दोबारा जुड़वाने की आखिरी तारीख।
उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने 'विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण' यानी SIR-2026 के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के सामने आते ही हड़कंप मच गया है क्योंकि प्रदेश भर में लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। लखनऊ में सबसे ज्यादा 12 लाख, प्रयागराज में 11.56 लाख और गाजियाबाद में 8 लाख से अधिक वोटर्स के नाम काटे गए हैं।
अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद जरूरी है। हमने इस वीडियो में स्टेप-बाय-स्टेप बताया है कि कैसे आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम 'E-Roll' में चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने एपिक नंबर (Voter ID Number) या अपनी निजी जानकारी का उपयोग कर सकते हैं।

The Election Commission of India (ECI) has released the draft voter list for Uttar Pradesh under the SIR-2026 drive. Massive deletions have been reported across districts like Lucknow, Prayagraj, and Kanpur. Watch this video to learn how to check your name online and the procedure to re-apply before the February 6th deadline.


#UPVoterList #SIR2026 #ElectionCommission #OneindiaHindi #UPNews #VoterID #BreakingNews

~HT.178~ED.108~CA.144~