Surprise Me!

Actress Vaani Kapoor ने शेयर किया Work Out वीडियो, बोलीं 'Back on pace'

2026-01-08 7 Dailymotion

फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उनके इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस के प्रोफेशनल करियर के बारे में बात करें, तो उन्होंने साल 2013 में शुद्ध देसी रोमांस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें इस रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू भी मिला था। इसके साथ ही वो बेफ्रिके, खेल-खेल में और रेड-2 में भी काफी पसंद किया गया था। हाल ही में वो हनी सिंह और एपी ढिल्लों के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। जल्द ही वो ओटीटी रिलीज मंडला मर्डर्स में नजर आएंगी।