एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मौजूदा समय में अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने और निक जोनस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। प्रियंका और निक की केमेस्ट्री को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, अगर प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्टस की बात करें, तो वो SS राजामौली की पैन-इंडिया फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जिसके इवेंट में प्रियंका के लुक और उनकी एंट्री ने सोशल मीडिया पर काफी तारीफें बटोरी थीं। वहीं, वो हॉलीवुड फिल्म "The Bluff" में भी नजर आएंगी।