Surprise Me!

केरल के त्रिशूर की महिलाओं के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर, 60 साल की उम्र में कर रहीं भरतनाट्यम

2026-01-11 12 Dailymotion

दिल में कुछ सीखने की ललक हो और कुछ करने का जज्बा हो तो उम्र सिर्फ एक नंबर हो जाती है. ये साबित किया है केरल के त्रिशूर की महिलाओं ने. 60 साल की उम्र में शारीरिक दिक्कतों और बीमारियों के बावजूद इन्होंने डांस सीखने की ठानी. मन में पक्का इरादा लेकर. ये डांस टीचर के पास पहुंचीं. कुछ साल पहले जब ये महिलाएं उम्र के इस पड़ाव पर कूटानेन्लूर हिल गार्डन्स रेजिडेंस एसोसिएशन में थिरुवथिरा सीखने के लिए आईं थी. थिरुवथिरा नृत्य भगवान शिव को समर्पित है. पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है. लेकिन किसी को भी यकीन नहीं था. वो ये नृत्य सीख पाएंगी.लेकिन तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद इन्होंने अपने सपने को साकार कर लिया. उम्र के इस पड़ाव में मंच पर भरतनाट्यम के स्टेप्स करने इन्होंने शुरू किए. तो सबकों आश्चर्यचकित कर दिया. डांस देखने आए इनके पति, पोते और घर वालों ने दांतों तले उंगली दबा ली. दर्शकों ने इनका हौसला बढ़ाया. जब बहुत से लोग  उम्र, डिसेबिलिटी और बीमारियों को भूलाकर कुछ नया करने की कोशिश में जुटे हैं. उनके लिए केरल की ये महिलाएं अच्छा उदाहरण हैं.