बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश की विकास योजनाओं की हकीकत जानने के लिए 16 जनवरी से प्रदेश की यात्रा पर निकलने वाले हैं। मुख्यमंत्री की इस यात्रा का नाम 'समृद्धि यात्रा' रखा गया है। इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान एनडीए नेताओं ने इस यात्रा को बिहार के विकास के लिए जरूरी बताया है। इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार जल, जीवन, हरियाली यात्रा, समाधान यात्रा, प्रगति यात्रा सहित कई यात्रा कर चुके हैं।