Surprise Me!

स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन

2026-01-12 3 Dailymotion

आज पूरे देश स्वामी विवेकानंद जी की 163 वीं जयंती मना रहा है। इस दिन को देशभर में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। वहीं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी विवेकानंद की जंयती पर नई दिल्ली में सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में रक्तदान कैंप का उद्घाटन किया। उत्तराखंड, कर्नाटक, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।