Budget 2026: क्या अब रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन पर एक भी रुपया टैक्स नहीं देना होगा? PFRDA ने सरकार के सामने NPS को पूरी तरह टैक्स-फ्री बनाने की जो मांग रखी है, वो आपकी किस्मत बदल सकती है।
हर नौकरीपेशा इंसान के लिए रिटायरमेंट के बाद की जमापूंजी सबसे महत्वपूर्ण होती है। लेकिन मौजूदा समय में पेंशन पर लगने वाला टैक्स एक बड़ा बोझ बना हुआ है। इसी चिंता को दूर करने के लिए पेंशन रेगुलेटर PFRDA ने बजट 2026 (Budget 2026) से पहले सरकार को एक क्रांतिकारी सुझाव दिया है।
PFRDA के चेयरमैन एस रामन (S. Ramann) ने संकेत दिए हैं कि नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पैसे निकालने की प्रक्रिया को पूरी तरह टैक्स-फ्री (Tax-Free NPS) बनाया जाना चाहिए। फिलहाल, एन्युइटी और विड्रॉल पर टैक्स के नियम पेचीदा हैं, जिसे PFRDA अब 'Tax Neutral' बनाने की पैरवी कर रहा है। इसका सीधा फायदा उन करोड़ों लोगों को होगा जो प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं और सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं।
इसके अलावा, PFRDA अब Systematic Withdrawal Plan (SWP) जैसे विकल्पों को भी बढ़ावा दे रहा है ताकि लोगों को अपनी जरूरत
के हिसाब से पैसा निकालने की आज़ादी मिले। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए Pensionbazaar.com जैसे पोर्टल की शुरुआत भी की गई है। क्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 में इन मांगों को मानेंगी? विस्तार से जानने के लिए देखें यह विशेष रिपोर्ट।
The Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) has urged the government to make NPS withdrawals and annuity payments tax-free in the upcoming Budget 2026. This move aims to attract more private-sector employees to the National Pension System by making it a more flexible and tax-efficient retirement tool.
#Budget2026 #NPS #PensionTaxFree #OneindiaHindi #IncomeTax #RetirementPlanning #FinanceNews
~HT.178~ED.106~