गोरखपुर महोत्सव में भारी भीड़ और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण अफरा-तफरी और भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले। 11 से 13 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में आयोजित महोत्सव में 12 जनवरी की रात भोजपुरी स्टार पवन सिंह के शो के दौरान स्थिति बिगड़ गई। मंच पर जन्मदिन समारोह के समय भीड़ बेकाबू हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए और कुर्सियां टूट गईं। अगले दिन बादशाह के कार्यक्रम में भी वीवीआईपी गेट पर झड़प, बैरिकेडिंग टूटने और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। मोबाइल नेटवर्क फेल होने से परेशानी और बढ़ी। घटनाओं ने प्रशासन की भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
Chaos and stampede-like conditions were witnessed at the Gorakhpur Mahotsav due to massive crowds and poor security. During Bhojpuri star Pawan Singh’s show on January 12, the situation turned chaotic during a birthday celebration. Similar disorder occurred at Badshah’s event, raising serious concerns over crowd management and safety.
#GorakhpurMahotsav #PawanSingh #GorakhpurPolice #LathiCharge #RaviKishan #गोरखपुरमहोत्सव #पवनसिंह #पवनसिंहकेशोमेंहंगामा #भोजपुरीस्टार #CrowdOutOfControl #GorakhpurNews #UPNews #Stampede #YogiAdityanath #Badshah
~HT.408~