लखनऊ, यूपीः यूपी के लखनऊ में एएनएम की अभ्यार्थियों ने विभूतिखंड स्थित यूपीएसएसएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बता दें कि यूपी में एएनएम के 5272 पदों पर भर्ती के लिए 40 हजार अभ्यर्थियों ने 11 जनवरी को परीक्षा दी थी। वहीं अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में आउट ऑफ सेलेबस प्रश्न पूछे गए जिससे कि उनके एग्जाम खराब हो गए हैं। शुक्रवार को महिला अभ्यर्थियों ने लखनऊ के विभूतिखंड स्थित यूपीएसएसएससी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। वहीं हंगामे के बाद महिला अभ्यार्थियों ने सचिव से मुलाकात की और इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया।